क्रिकेट

IPL 2023 GT vs CSK Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सीएसके को 5 विकेट से रौंदा, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने खेली शानदार पारी

इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 178 रन बनाई. सीएसके की तरफ से सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 92 रन बनाए.

IPL 2023 GT vs CSK Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सीएसके को 5 विकेट से रौंदा, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने खेली शानदार पारी
गुजरात जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: IPL/Twitter)

वर्ल्ड की सबसे प्रतिष्ठित लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2023 आज से शुरू हो गया हैं. आईपीएल के 16वें सीजन का पहला मुकाबला गत चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सीएसके को 5 विकेट से हरा दिया हैं. इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 178 रन बनाई. सीएसके की तरफ से सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 92 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान, अल्जारी जोसेफ और मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. गुजरात टाइटंस की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए. सीएसके की ओर से राजवर्धन हैंगरगेकर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2023 11:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).