क्रिकेट

IPL 2022: पुणे के सफर को सचिन तेंदुलकर और किरण मोरे ने बनाया मजेदार, मराठी लोक गीत पर थिरकते आए नजर

मुंबई इंडियंस का अगला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. ऐसे में इस टीम के मेंटर सचिन तेंदुलकर और किरण मोरे पुणे जा रहे थे. इस सफर में ट्रैफिक जाम के दौरान सफर को मजेदार बनाने के लिए सचिन तेंदुलकर मराठी लोक गीत न सिर्फ सुनते, बल्कि उस पर थिरकते हुए भी नजर आए.

IPL 2022: पुणे के सफर को सचिन तेंदुलकर और किरण मोरे ने बनाया मजेदार, मराठी लोक गीत पर थिरकते आए नजर
सचिन तेंदुलकर और किरण मोरे (Photo Credits: Twitter)

IPL 2022: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मेंटर हैं और वो अपने काम को बहुत गंभीरता से लेते हैं. मुंबई इंडियंस का अगला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. ऐसे में इस टीम के मेंटर सचिन तेंदुलकर और किरण मोरे (Kiran More) पुणे (Pune) जा रहे थे. इस सफर में ट्रैफिक जाम के दौरान सफर को मजेदार बनाने के लिए सचिन तेंदुलकर मराठी लोक गीत न सिर्फ सुनते, बल्कि उस पर थिरकते हुए भी नजर आए. उनके साथ किरण मोरे को भी थिरकते हुए देखा जा सकता है. सचिन तेंदुलकर ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- पुणे जाते समय ट्रैफिक में फंस गया, तब इस प्यारे गाने को सुनने के बारे में सोचा.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2022 09:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).