IPL 2022, RR vs MI: मुंबई इंडियंस ने चखा जीत का स्वाद, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए. राजस्थान की तरफ से जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की ओर से ऋतिक शौकीन और रिले मेरेडिथ ने दो-दो विकेट झटके.
आईपीएल 2022 में आज डबल हेडर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया हैं. इस सीजन में ये मुंबई इंडियंस की पहली जीत हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए. राजस्थान की तरफ से जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की ओर से ऋतिक शौकीन और रिले मेरेडिथ ने दो-दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियन की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की ओर ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, आर अश्विन और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट झटके.
Match 44. Mumbai Indians Won by 5 Wicket(s) https://t.co/7GdkGvuFn1 #RRvMI #TATAIPL #IPL2022
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2022 11:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

