IPL 2022, RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 24 रनों से रौंदा, ट्रेंट बोल्ट-ओबेद मैककॉय ने की बेहतरीन गेंदबाजी
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 178 रन बनाई. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 41 रनों की पारी खेली. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके.
आज आईपीएल 2022 में डबल हेडर मुकाबले खेला गया. दिन के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को रनों से हरा दिया हैं. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 178 रन बनाई. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 41 रनों की पारी खेली. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 154 रन ही बना सकीं. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से दीपक हुड्डा ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट और ओबेद मैककॉय ने दो-दो विकेट चटकाए.
Match 63. Rajasthan Royals Won by 24 Run(s) https://t.co/rGCKhlxdAJ #LSGvRR #TATAIPL #IPL2022
— IndianPremierLeague (@IPL) May 15, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2022 11:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

