क्रिकेट

IPL 2022, DC vs SRH: दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 21 रनों से रौंदा, खलील अहमद ने की शानदार गेंदबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. इस बीच पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 207 रन बनाए. दिल्ली की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा नाबाद 92 रन बनाए.

IPL 2022, DC vs SRH: दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 21 रनों से रौंदा, खलील अहमद ने की शानदार गेंदबाजी
दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: Twitter/IPL)

आज आईपीएल 2022 के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 21 रनों से हरा दिया हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. इस बीच पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 207 रन बनाए. दिल्ली की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा नाबाद 92 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सीन एबट, भुवनेश्वर कुमार और श्रेयस गोपाल ने एक-एक विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 186 रन ही बना सकीं. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 62 रन जड़ें. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खलील अहमद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2022 11:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).