IPL 2021: एसआरएच की टीम में शामिल हुआ जम्मू और कश्मीर का यह 21 वर्षीय युवा खिलाड़ी, यहां पढ़ें कैसा रहा है घरेलू क्रिकेट करियर
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जम्मू और कश्मीर के 21 वर्षीय युवा खिलाड़ी उमरान मलिक को टी नटराजन के विकल्प के रूप में अल्पकालिक समय के लिए अपने साथ जोड़ा है. बता दें नटराजन मौजूदा समय में कोविड-19 संक्रमित पाए जानें की वजह से आइसोलेशन में हैं.
अबू धाबी, 24 सितंबर: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम ने जम्मू और कश्मीर के 21 वर्षीय युवा खिलाड़ी उमरान मलिक (Umran Malik) को टी नटराजन (T Natarajan) के विकल्प के रूप में अल्पकालिक समय के लिए अपने साथ जोड़ा है. बता दें नटराजन मौजूदा समय में कोविड-19 संक्रमित पाए जानें की वजह से आइसोलेशन में हैं. बात करें मलिक के घरेलू क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने अबतक एक लिस्ट A मैच खेलते हुए एक पारी में 14.0 की एवरेज से 14 रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने एक पारी में एक सफलता प्राप्त की है. इसके अलावा उन्होंने अबतक एक T20 मुकाबला खेला है. T20 क्रिकेट में उनके नाम तीन विकेट दर्ज हैं.
🚨 NEWS 🚨: Umran Malik joins Sunrisers Hyderabad as short-term COVID-19 replacement for T Natarajan. #VIVOIPL
Details 👇
— IndianPremierLeague (@IPL) September 24, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2021 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

