IPL 2021, CSK vs KKR: राहुल त्रिपाठी अर्धशतक से चूके, केकेआर ने सीएसके को जीत के लिए दिया 172 रन का लक्ष्य
कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने अबू धाबी में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए हैं. सीएसके को यह मुकाबला जीतने के लिए अबत 172 रन बनाने होंगे. केकेआर के लिए आज सर्वोच्च स्कोरर मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी रहे.
अबू धाबी, 26 सितंबर: कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम ने अबू धाबी में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए हैं. सीएसके को यह मुकाबला जीतने के लिए अबत 172 रन बनाने होंगे. केकेआर के लिए आज सर्वोच्च स्कोरर मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) रहे. उन्होंने 33 गेंद में चार चौके और एक छक्का की मदद से 45 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, लेकिन वो अपने आठवें अर्धशतक से महज पांच रन से चूक गए.
Innings Break!
A great start and finish for #KKR as they post a total of 171/6 on the board.#CSK chase coming up shortly.
Scorecard - https://t.co/l5Nq3WffBt #CSKvKKR #VIVOIPL pic.twitter.com/XU84yD122M
— IndianPremierLeague (@IPL) September 26, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2021 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

