क्रिकेट

IND-W vs WI-W, T20 World Cup 2023: महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय शेरनियों की दहाड़, वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 के ग्रुप बी में एक अहम मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया.

IND-W vs WI-W, T20 World Cup 2023: महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय शेरनियों की दहाड़, वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया
(Photo Credit : Twitter/@BCCIWomen)

India vs West indies in Women’s T20 World Cup 2023 : भारत और वेस्टइंडीज के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 के ग्रुप बी का एक अहम मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया. भारत ने 119 रनों का लक्ष्य 18.1 ओवर में प्राप्त कर लिया. भारतीय विकेटकीपर रीचा घोष (Richa Ghosh) ने 44 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 रन बनाएं.

वेस्टइंडीज का टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हरफनमौला दीप्ति शर्मा की शानदार गेंदबाजी से भारत ने महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप बी के मैच में बुधवार को यहां वेस्टइंडीज को छह विकेट पर 118 रन पर रोक दिया.

वेस्टइंडीज की तरफ से स्टेफनी टेलर (42 रन) और शेमैन कैंपबेल (30 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी कर मैच में वेस्टइंडीज को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था, लेकिन दीप्ति ने एक ही ओवर में दोनों को चलता कर भारत की वापसी करा दी. उन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर तीन सफलता हासिल की. भारत के लिए रेणुका सिंह (चार ओवर में 22 रन) और पूजा वस्त्राकर (चार ओवर में 21 रन) ने भी एक-एक विकेट लिए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2023 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).