क्रिकेट

India vs West Indies, 1st Test Match Day 1 Live Score Update: वेस्टइंडीज की टीम को लगा दूसरा झटका, सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल हुए आउट

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 2 अक्टूबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. बतौर कप्तान शुभमन गिल की ये पहली घरेलू टेस्ट सीरीज होगी, इससे पहले शुभमन गिल ने इंग्लैंड में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था.

India vs West Indies, 1st Test Match Day 1 Live Score Update: वेस्टइंडीज की टीम को लगा दूसरा झटका, सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल हुए आउट
भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 1st Test Match 2025 Live Score Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला आज यानी 2 अक्टूबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा हैं. बतौर कप्तान शुभमन गिल की ये पहली घरेलू टेस्ट सीरीज होगी, इससे पहले शुभमन गिल ने इंग्लैंड (England) में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 सीजन (ICC WTC 2025-27) में भी ये भारत की पहली घरेलू टेस्ट सीरीज है. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की कमान रोस्टन चेज़ (Roston Chase) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल 8 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार हुए. वेस्टइंडीज का स्कोर 20/2.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Scorecard)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2025 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).