क्रिकेट

India vs New Zealand 1st Test: तीसरे दिन फील्ड पर नजर आएंगे ऋषभ पंत या करेंगे आराम, कप्तान रोहित शर्मा ने कही यह बात

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. पहले दिन का खेल बारिश की वजह से शुरू नहीं हुआ. हालांकि, बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और पहले दिन का खेल रद्द हो गया.

India vs New Zealand 1st Test: तीसरे दिन फील्ड पर नजर आएंगे ऋषभ पंत या करेंगे आराम, कप्तान रोहित शर्मा ने कही यह बात
Rishabh Pant (Photo: BCCI)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, Test Series 2024: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरू (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले दिन का खेल बारिश की वजह से शुरू नहीं हुआ. हालांकि, बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और पहले दिन का खेल रद्द हो गया. इस सीरीज में टीम इंडिया (Team India) की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कंधों पर हैं. जबकि, न्यूजीलैंड (New Zealand) की अगुवाई टॉम लैथम (Tom Latham) कर रहे हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवरों में तीन विकेट खोकर 180 रन बना लिए हैं. पहली पारी में न्यूजीलैंड की टीम ने 134 रनों की बढ़त बना ली हैं. इस बीच दूसरे दिन टीम इंडिया जब फील्डिंग कर रहीं थीं तब ऋषभ पंत मैदान से बाहर हो गए थे. इस बीच ऋषभ पंत को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा अपडेट दिया हैं. उन्होंने कहा कि ऋषभ को बायें घुटने पर चोट लगी और उनकी सर्जरी हुई थी. इसलिए उन्होंने एहतियात के तौर पर मैदान छोड़ दिया. उम्मीद है कि हम उन्हें कल मैदान पर वापस देख पाएंगे.

तीसरे दिन फील्ड पर नजर आएंगे ऋषभ पंत?:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2024 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).