क्रिकेट

India vs England, 1st T20I 2025 Match Live Score Update: इंग्लैंड की टीम को लगा दूसरा झटका, सलामी बल्लेबाज बेन डकेट लौटे पवेलियन

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 22 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान जोस बटलर के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं.

India vs England, 1st T20I 2025 Match Live Score Update: इंग्लैंड की टीम को लगा दूसरा झटका, सलामी बल्लेबाज बेन डकेट लौटे पवेलियन
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 1st T20I 2025 Match Live Score Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला आज यानी 22 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन (Eden Gardens) में खेला जा रहा हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं. दोनों टीमों के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है. टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पिछला टी20 मैच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हुआ था. तब टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था. दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने हैं. इस बीच पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज बेन डकेट 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. इंग्लैंड की टीम का स्कोर 17/2.

इंग्लैंड की टीम को लगा दूसरा झटका:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2025 07:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).