क्रिकेट

India vs Bangladesh, 2nd T20I Live Playing XI Update: रोमांचक मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं टीम इंडिया और बांग्लादेश, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज यानी 9 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं.

India vs Bangladesh, 2nd T20I Live Playing XI Update: रोमांचक मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं टीम इंडिया और बांग्लादेश, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
IND vs BAN (Photo: BCCI/@BCBtigers)

Indian National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 2nd T20 2024 Live Playing XI Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का दूसरा मैच आज यानी 9 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब टीम इंडिया की निगाहें दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर सीरीज पर कब्जा करने पर हैं. दूसरी तरफ, बांग्लादेश की टीम दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी. टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 15 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. जबकि बांग्लादेश को सिर्फ एक जीत नसीब हुई है. इस बीच दूसरे टी20 मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

टीम इंडिया: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव.

बांग्लादेश: परवेज़ हुसैन इमोन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2024 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).