Ind vs SL 2023: टीम इंडिया का ऐलान, T20 से सीनियर्स बाहर, वनडे के हार्दिक पांड्या उप-कप्तान, ऋषभ पन्त बाहर
बीसीसीआई ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ 3-3 मैच की वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया. वनडे के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बरकरार रखा गया है, जबकि टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को उपकप्तान की कमान सौंपी गई है
Ind vs SL 2023: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ 3-3 मैच की वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया. वनडे के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बरकरार रखा गया है, जबकि टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को उपकप्तान की कमान सौंपी गई है. वहीं ऋषभ पन्त को टीम इंडिया में जगह नहीं मिला है. उन्हें आराम दिया गया है. इसके साथ ही टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसी सेनियार्स को आराम दिया गया है.
भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह.
भारत-श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हूडा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार.
Tweet:
#TeamIndia squad for three-match ODI series against Sri Lanka.#INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/XlilZYQWX2
— BCCI (@BCCI) December 27, 2022
Tweet:
#TeamIndia squad for three-match T20I series against Sri Lanka.#INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/iXNqsMkL0Q
— BCCI (@BCCI) December 27, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2022 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

