क्रिकेट

IND-W vs UAE-W, Asia Cup 2024 5th Match Live Score Update: आज के मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

महिला एशिया कप 2024 का आगाज हो गया हैं. एशिया कप का पांचवां मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं.

IND-W vs UAE-W, Asia Cup 2024 5th Match Live Score Update: आज के मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
India Women vs UAE Women (Photo: @BCCIWomen/@EmiratesCricket)

IND-W vs UAE-W, Asia Cup 2024 5th Match: महिला एशिया कप 2024 का आगाज हो गया हैं. एशिया कप का पांचवां मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर जीत के साथ आगाज किया. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम का नेट रन रेट अभी +2.294 है और टीम के 2 पॉइंट्स है. अब टीम इंडिया का सामना यूएई से होना है, जिसमें जीत हासिल कर भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी. वहीं, यूएई ने अभी तक एक मैच खेला है, जिसमें उसे नेपाल से हार मिली है. इस बीच संयुक्त अरब अमीरात की कप्तान ईशा रोहित ओझा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है.

प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

टीम इंडिया: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह, तनुजा कंवर.

संयुक्त अरब अमीरात: ईशा रोहित ओझा (कप्तान), थीर्था सतीश (विकेटकीपर), रिनिथा राजिथ, समायरा धरणीधरका, कविशा एगोडागे, खुशी शर्मा, हीना होतचंदानी, वैष्णव महेश, रितिका राजिथ, लावण्या केनी, इंदुजा नंदकुमार.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2024 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).