क्रिकेट

IND-W vs NEP-W, Asia Cup 2024 10th Match Live Score Update: नेपाल की टीम को लगा दूसरा झटका, कबिता कुंवर लौटी पवेलियन

श्रीलंका में चल रहे महिला एशिया कप 2024 में रोजाना कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं. आज इस टूर्नामेंट का दसवां मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम और नेपाल राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला यह मुकाबला दांबुला में खेला जा रहा हैं.

IND-W vs NEP-W, Asia Cup 2024 10th Match Live Score Update: नेपाल की टीम को लगा दूसरा झटका, कबिता कुंवर लौटी पवेलियन
भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

IND-W vs NEP-W, Asia Cup 2024 10th Match: श्रीलंका में चल रहे महिला एशिया कप 2024 में रोजाना कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं. आज इस टूर्नामेंट का दसवां मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम और नेपाल राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला यह मुकाबला दांबुला में खेला जा रहा हैं. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम की नजर जीत की हैट्रिक पर है, जबकि नेपाल टीम की नजर जीत दोहराने पर है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने दो मैच खेले हैं और दोनों ही मुकाबलों में जीत मिली है. टीम इंडिया 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है. वहीं, नेपाल की टीम को 2 मुकाबले में से एक मुकाबले में जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. नेपाल की टीम कुल 2 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. इस बीच टीम इंडिया की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 178 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली. नेपाल की ओर से सीता राणा मगर ने सबसे ज्यादा दो विकेट ली. नेपाल की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 179 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा हैं. कबिता कुंवर 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं. नेपाल की टीम का स्कोर 21/2.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2024 08:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).