IND-W Beat SA-W, 2nd ODI Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 4 रन से हराया, अंतिम ओवर में पूजा वस्त्राकर ने चटकाए दो विकेट
इससे पहले साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में तीन विकेट खोकर 325 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 136 रनों की बेहतरीन पारी खेली.
IND-W Beat SA-W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज बेंगलुरू में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को चार रन से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा भी कर लिया हैं. इससे पहले साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में तीन विकेट खोकर 325 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 136 रनों की बेहतरीन पारी खेली. साउथ अफ्रीका की ओर से नॉनकुलुलेको म्लाबा ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम की. लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 50 ओवर में छह विकेट खोकर महज 321 रन ही बना सकीं. साउथ अफ्रीका की तरफ से कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने सबसे नाबाद 135 रनों की धमाकेदार पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्राकर ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट ली.
2ND WODI. India Women Won by 4 Run(s) https://t.co/j8UQuA5BhS #INDvSA @IDFCFIRSTBank
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 19, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2024 08:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

