IND-W Beat PAK-W, Asia Cup 2024 2nd Match Live Score Update: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, टूर्नामेंट में जीत के साथ किया आगाज
इसके साथ ही महिला एशिया कप में टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया हैं. इससे पहले पाकिस्तान की कप्तान निदा डार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम ने 19.2 ओवरों में महज 108 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज सिदरा अमीन और फातिमा सना ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाई.
IND-W Beat PAK-W, Asia Cup 2024 2nd Match: आज से महिला एशिया कप 2024 का आगाज हो गया हैं. एशिया कप का दूसरा मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही महिला एशिया कप में टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया हैं. इससे पहले पाकिस्तान की कप्तान निदा डार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम ने 19.2 ओवरों में महज 108 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज सिदरा अमीन और फातिमा सना ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाई. टीम इंडिया की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 14.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 45 रनों की शानदार पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से सैयदा अरूब शाह ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाई. टीम इंडिया का अगला मुकाबला रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के साथ हैं.
WOMEN'S ASIA CUP 2024. India (Women) Won by 7 Wicket(s) https://t.co/JtWHJ6zxhD #WomensAsiaCup2024 #INDvPAK
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 19, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2024 09:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

