क्रिकेट

IND-W Beat BAN-W, Womens Asia Cup 2024 1st Semi Final Live Score Update: बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, एशिया चैंपियन बनने से महज एक कदम दूर

इससे पहले बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर महज 80 रन बनाई. बांग्लादेश की टीम की तरफ से निगार सुल्ताना ने सबसे ज्यादा 32 रनों की पारी खेली.

IND-W Beat BAN-W, Womens Asia Cup 2024 1st Semi Final Live Score Update: बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, एशिया चैंपियन बनने से महज एक कदम दूर
स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा (Photo Credits: Twitter)

IND-W Beat BAN-W, Womens Asia Cup 2024 1st Semi Final: श्रीलंका में चल रहे महिला एशिया कप 2024 में रोजाना कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं. आज इस टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला यह मुकाबला दांबुला में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दस विकेट विकेट से हरा दिया हैं. इस शानदार जीत के बाद टीम इंडिया महिला एशिया कप 2024 के फाइनल में पहुंच गई हैं. इससे पहले बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर महज 80 रन बनाई. बांग्लादेश की टीम की तरफ से निगार सुल्ताना ने सबसे ज्यादा 32 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से राधा यादव और रेणुका ठाकुर सिंह ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम की. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 11 ओवर में बिना विकेट गवाएं लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा नाबाद रन बनाए. महिला एशिया कप 2024 का फाइनल मुकाबला रविवार को टीम इंडिया और दूसरे सेमीफाइनल (पाकिस्तान राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम) की विजेता टीम के बीच खेला जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2024 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).