क्रिकेट

IND vs USA, 25th Match Live Score Update: टीम इंडिया का तीसरा विकेट गिरा, ऋषभ पंत 18 रन बनाकर आउट

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 25वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया और अमेरिका ग्रुप-ए की टीमें हैं. पाकिस्तान भी इन दोनों टीमों के साथ ग्रुप-ए में मौजूद है.

IND vs USA, 25th Match Live Score Update: टीम इंडिया का तीसरा विकेट गिरा, ऋषभ पंत 18 रन बनाकर आउट
यूएसए राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

IND vs USA, 25th Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 25वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया और अमेरिका ग्रुप-ए की टीमें हैं. पाकिस्तान भी इन दोनों टीमों के साथ ग्रुप-ए में मौजूद है. टीम इंडिया और अमेरिका शुरुआती दोनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहले और दूसरे पायदान पर मौजूद हैं. इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका की टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 110 रन बनाए. अमेरिका की तरफ से नितीश कुमार ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 111 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को तीसरा बड़ा झटका लगा हैं. ऋषभ पंत 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. टीम इंडिया का स्कोर 39/3.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2024 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).