क्रिकेट

IND vs SL: श्रीलंका मैच से पहले रोहित शर्मा ने मुंबई के प्रदूषण को लेकर व्यक्त की चिंता, BCCI की भी उड़ी नींद

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है. टीम इंडिया ने अभी तक 6 मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है. टीम इंडिया 12 पॉइंट्स के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है. टीम इंडिया के गेंदबाज और बल्लेबाज अच्छी लय में हैं. अब टीम इंडिया का सामना कल यानी 2 नवंबर को श्रीलंका से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर होगा.

IND vs SL: श्रीलंका मैच से पहले रोहित शर्मा ने मुंबई के प्रदूषण को लेकर व्यक्त की चिंता, BCCI की भी उड़ी नींद
रोहित शर्मा (Photo Credits: BCCI/Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है. टीम इंडिया ने अभी तक 6 मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है. टीम इंडिया 12 पॉइंट्स के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है. टीम इंडिया के गेंदबाज और बल्लेबाज अच्छी लय में हैं. अब टीम इंडिया का सामना कल यानी 2 नवंबर को श्रीलंका से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर होगा. टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. टीम इंडिया और श्रीलंका मैच से पहले मुंबई की हवा का स्तर खराब हो गया है. भारत के सबसे बड़े महानगर की हवा प्रदूषित हो गई है. मुंबई की आबो-हवा में जहर घुला है और, ये सब देखकर ही पहले तो रोहित शर्मा का मन विचलित हुआ है और अब बीसीसीआई की भी नींद उड़ गई है. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया था. फ्लाइट से ली इस तस्वीर में हवा में फैले प्रदूषण लेवल को साफ भांपा जा सकता है. खराब हवा की वजह से चीजें सही से दिख नहीं पा रही है. शायद मुंबई में ये नजारा रोहित शर्मा ने पहली बार देखा था इसीलिए उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा भी की- मुंबई ये क्या हो गया?

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2023 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).