क्रिकेट

IND vs SL, Asia Cup 2023 Final Live Update: श्रीलंका की टीम को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा हुए आउट

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. दोनों टीमों की नज़र खिताब नाम करने पर हैं. श्रीलंकाई टीम को मेजबान होने का फायदा मिलेगा. टीम इंडिया सुपर 4 में अपना आखिरी मुकाबला हार गई थीं. टीम इंडिया और श्रीलंका दोनों ने ही ने अब तक टूर्नामेंट में केवल एक-एक मैच ही गंवाया है.

IND vs SL, Asia Cup 2023 Final Live Update: श्रीलंका की टीम को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा हुए आउट
टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. दोनों टीमों की नज़र खिताब नाम करने पर हैं. श्रीलंकाई टीम को मेजबान होने का फायदा मिलेगा. टीम इंडिया सुपर 4 में अपना आखिरी मुकाबला हार गई थीं. टीम इंडिया और श्रीलंका दोनों ने ही ने अब तक टूर्नामेंट में केवल एक-एक मैच ही गंवाया है. एशिया कप में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा कि जब फाइनल में टीम इंडिया और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं. इससे पहले दोनों टीमें फाइनल में 7 बार एक दूसरे का सामना कर चुकी हैं. इस बीच श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम को पहला बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा 0 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार हुए. श्रीलंका की टीम का स्कोर 1/1.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2023 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).