IND vs SL 3rd T20 Live Update: तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 91 रनों से रौंदा, सीरीज पर किया 2-1 से कब्जा
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 91 रनों से हरा दिया हैं. इसी के साथ टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया हैं. दोनों टीमों के बीच यह राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया. टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 91 रनों से हरा दिया हैं. इसी के साथ टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया हैं. दोनों टीमों के बीच यह राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया. टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए. टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आतिशी पारी खेलते हुए अपना तीसरा टी20 शतक पूरा किया. सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों में 9 छक्के और 7 चौके की मदद से रन 112 जड़े. श्रीलंका की तरफ से दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 16.4 ओवर में 137 रनों पर ही सिमट गई. श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस और दासुन शनाका ने सबसे ज्यादा 23-23 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.
3RD T20I. India Won by 91 Run(s) https://t.co/hTaQA8AHr4 #INDvSL @mastercardindia
— BCCI (@BCCI) January 7, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2023 10:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

