क्रिकेट

IND vs SL 2nd Test Day 1: पहले दिन का खेल खत्म, श्रीलंका का स्कोर 86/6, भारतीय गेंदबाजों ने मचाया कोहराम

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों के टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच आज से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मोहाली टेस्ट में टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाने के बाद पारी और 222 रन के अंतर से जीत हासिल करके सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं.

IND vs SL 2nd Test Day 1: पहले दिन का खेल खत्म, श्रीलंका का स्कोर 86/6, भारतीय गेंदबाजों ने मचाया कोहराम
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/ICC)

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों के टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच आज से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मोहाली टेस्ट में टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाने के बाद पारी और 222 रन के अंतर से जीत हासिल करके सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. पहले दिन का खेल खत्म हो गया हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने ताका श्रीलंका ने 30 ओवरों में छह विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं. निरोशन डिकवेला 29 गेंदों में 13 और लसिथ एम्बुलडेनियाटीम 8 गेंदों में 0 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. इससे पहले इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं. टीम इंडिया ने पहली पारी में 59.1 ओवरों में 252 रन बनाकर पूरी टीम सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 92 रन बनाए. श्रेयस अय्यर ने 98 गेंदों में 10 चौकों और 4 छक्कों की बदौलद 92 रन जुटाए. श्रीलंका की ओर से लसिथ एम्बुलडेनिया और प्रवीण जयविक्रमा ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट झटके हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2022 09:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).