क्रिकेट

IND vs SL 2nd ODI 2024 Live Streaming: अब से थोड़ी देर में शुरू भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनड़े मुकाबला, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनड़े मुकाबला आज यानि 4 अगस्त को आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा. यह मैच दोपहर 2:30 बजे से भारतीय समय अनुसार पर शुरू होगा. तीन मैचों की वनड़े सीरीज का पहला मुकाबला ड्रा हो गया था.

IND vs SL 2nd ODI 2024 Live Streaming: अब से थोड़ी देर में शुरू भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनड़े मुकाबला, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

IND vs SL 2nd ODI 2024 Live Streaming: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनड़े मुकाबला आज यानि 4 अगस्त को आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा. यह मैच दोपहर 2:30 बजे से भारतीय समय अनुसार पर शुरू होगा. तीन मैचों की वनड़े सीरीज का पहला मुकाबला ड्रा हो गया था. ऐसे में दोनों टीमें दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 बढ़त बनाना चाहेंगी. बता दें की टीम इंडिया और श्रीलंका सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. सोनी टेन 5 में इंग्लिश कॉमेंट्री आएगी. सोनी टेन 3 में हिंदी कॉमेंट्री सुनी जा सकेगी. इसके अलावा मोबाइल पर सोनी लिव में लाइव स्ट्रीमिंग होगी. इस सीरीज का प्रसारण हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा. मोबाइल पर मैच देखने के लिए आपको सोनी लाइव का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

थोड़ी देर में शुरू भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनड़े मैच

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2024 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).