IND vs SA 3rd T20: 'करो या मरो' मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 48 रनों से रौंदा, युजवेंद्र चहल-हर्षल पटेल ने की शानदार गेंदबाजी
5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज विशाखापट्टनम के डॉ वाय एस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 179 रन बनाई.
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 48 रनों से हराकर सीरीज में बनीं हुई हैं. 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज विशाखापट्टनम के डॉ वाय एस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 179 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका की ओर से ड्वेन प्रिटोरियस ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम ने 19.1 ओवर में 131 रन बनाकर सिमट गई. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मुकाबला 17 जून को राजकोट में खेला जाएगा.
3RD T20I. India Won by 48 Run(s) https://t.co/vK7q1s2Vt7 #INDvSA @Paytm
— BCCI (@BCCI) June 14, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2022 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

