IND vs SA 1st T20: रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. इस बीच पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 211 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की ओर से एनरिक नॉर्टजे, ड्वेन प्रिटोरियस, वेन पार्नेल और केशव महाराज ने एक-एक विकेट झटके.
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. इस बीच पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 211 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की ओर से एनरिक नॉर्टजे, ड्वेन प्रिटोरियस, वेन पार्नेल और केशव महाराज ने एक-एक विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रस्सी वैन डेर डूसन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 75 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल ने एक-एक विकेट झटके. टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 12 जून को खेला जाएगा.
1ST T20I. South Africa Won by 7 Wicket(s) https://t.co/lJK64Ef1FI #INDvSA @Paytm
— BCCI (@BCCI) June 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2022 10:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

