IND VS NZ, 3rd ODI Live Score: तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 90 रनों से हराया, 3-0 से किया क्लीन स्वीप
इससे पहले न्यूजीलैंड टीम के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 385 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 112 रनों की पारी खेली.
आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. तीसरे और आखिरी वनडे में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 90 रनों से हराकर वाइट वाश कर दिया हैं. इससे पहले न्यूजीलैंड टीम के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 385 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 112 रनों की पारी खेली. न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 41.2 ओवर में महज 295 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 138 रनों की बेहतरीन पारी खेली. टीम इंडिया की ओर युवा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए. वनडे सीरीज के बाद अब 27 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा.
3RD ODI. India Won by 90 Run(s) https://t.co/ojTz5RqWZf #INDvNZ @mastercardindia
— BCCI (@BCCI) January 24, 2023
India rise to the top of the @MRFWorldwide ICC Men's ODI Team Rankings with a 3-0 whitewash over New Zealand 💥
Details 👇#INDvNZhttps://t.co/w06fqEcylw
— ICC (@ICC) January 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2023 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

