IND vs ENG, Shubman Gill Half Century: श्रेयस अय्यर के बाद शुभमन गिल ने भी ठोका अर्धशतक, टीम इंडिया का स्कोर 150 के पार
इस बीच पहले वनडे में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम ने 47.4 ओवरों में 248 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 249 रन बनाने हैं.
India National Cricket Team vs England National Cricket Team 1st ODI Match 2025 Live Score Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला वनडे मुकाबला आज यानी 6 फरवरी को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नागपुर (Nagpur) के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Vidarbha Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जा रहा हैं. इससे पहले टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) में इंग्लैंड को 4-1 से हराया. हालांकि, अब टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया की नजरें अब वनडे सीरीज पर हैं. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया वनडे में अपना दमखम दिखाना चाहेगी. दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम वनडे में वापसी करना चाहेगी. वनडे सीरीज मेंटीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के कंधों पर हैं. इस बीच पहले वनडे में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम ने 47.4 ओवरों में 248 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 249 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के बाद शुभमन गिल ने भी महज 60 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. टीम इंडिया का स्कोर 164/3.
शुभमन गिल ने ठोका अर्धशतक, टीम इंडिया का स्कोर 150 के पार:
🚨 GILL JUST SMASHED HIS FIRST FIFTY AGAINST ENGLAND! 🇮🇳💥 Shubman Gill is here to CONQUER! #GillDomination #FirstFifty #INDvENG pic.twitter.com/Er3StXFh9H
— AI_SportsTalk (@DilPrabhat88) February 6, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2025 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

