IND vs ENG: पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग 11 का किया ऐलान, जेम्स एंडरसन को नहीं मिली जगह; तीन स्पिनरों को दिया मौका
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग 11 घोषित कर दी है. बता दें की भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज पहला मुक़ाबला 25 जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा.
England Playing 11 For 1st Test Against India 2024: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग 11 घोषित कर दी है. बता दें की भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज पहला मुक़ाबला 25 जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बीच इंग्लैंड ने अपनी 11 खिलाडी घोषित कर दिए हैं. इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में जेम्स एंडरसन को जगह नहीं मिली. वहीं इस मैच में टॉम हार्टली को मौका दिया गया है. जो अपने करियर का पहला मैच खेल रहे हैं. इंग्लैंड को उम्मीद है कि हैदराबाद की पिच पर स्पिनरों को मदद मिलेगी. यही कारण उसने तीन स्पिनरों को प्लेइंग-11 में जगह दी है.जिसमें हार्टली के अलावा अनुभवी जैक लीच और युवा लेग स्पिनर रेहान अहमद को जगह मिली है. मार्क वुड प्रमुख तेज गेंदबाज हैं.
इंग्लैंड पुरुष XI
1. जैक क्रॉली
2. बेन डकेट
3. ओली पोप
4. जो रूट
5. जॉनी बेयरस्टो
6. बेन स्टोक्स (सी)
7. बेन फॉक्स
8. रेहान अहमद
9. टॉम हार्टले
10. मार्क वुड
11. जैक लीच
देखें ट्वीट:
We've named our XI for the first Test in Hyderabad! 🏏
🇮🇳 #INDvENG 🏴 | #EnglandCricket
— England Cricket (@englandcricket) January 24, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2024 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

