क्रिकेट

IND vs ENG 4th Test 2024 Day 4: चौथे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, सीरीज में 3-1 से अजय बढ़त

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने राजकोट में जीत दर्ज करने के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की लीड हासिल की.

IND vs ENG 4th Test 2024 Day 4: चौथे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, सीरीज में 3-1 से अजय बढ़त
टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

IND vs ENG 4th Test 2024 Day 4 Live Score: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला गया. इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया. बता दें की चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 353 रनों पर आल आउट हो गई है. जो रूट ने 122(174) रनों की शतकीय पारी खेली. भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए.  जबकि भारतीय टीम पहली पारी में बस 307 रन ही बना पाई. ध्रुव जुरेल ने 90(149) रनों की पारी खेली.  इंग्लैंड को 46 रनों की बढ़त मिली. हालाँकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम महज 145 रनों पर सिमट गई. जिस वजह से भारत को जीत के लिए अब 192 रन बनाने थे.

इस बीच दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया है. दूसरी पारी में शुभमन गिल ने 124 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेली. छठें विकेट के लिए शुभमन गिल 52(124) और ध्रुव जुरेल 39(77) के बीच 72 रनों की साझेदारी ने मैच को भारत की झोली में दाल दिया. बता दें की इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 की अजय बढ़त के साथ सीरीज को अपने नाम कर लिया है. भारत का स्कोर 192 रन पर 5 विकेट (61 ओवर) था.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2024 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).