IND vs ENG 4th Test 2024 Day 4 Free Live Streaming: आज भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट का चौथा दिन, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव मैच
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक, 192 का पीछा करने उतरे टीम इंडिया ने 40 रन जोड़े लिए हैं, भारत को जीत के लिए 152 चाहिए, 10 विकेट हाथ में है. टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने राजकोट में जीत दर्ज करने के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की लीड हासिल की.
IND vs ENG 4th Test 2024 Day 4 Free Live Streaming: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक, 192 का पीछा करने उतरे टीम इंडिया ने 40 रन जोड़े लिए हैं, भारत को जीत के लिए 152 चाहिए, 10 विकेट हाथ में है. टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने राजकोट में जीत दर्ज करने के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की लीड हासिल की. चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम 353 रनों पर आल आउट हो गई है. जबकि भारतीय टीम पहली पारी में बस 307 रन ही बना पाई. इस तरह इंग्लैंड को 46 रनों की बढ़त मिली.
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 145 रनों पर सिमट गई. जिस वजह से भारत को जीत के लिए अब 192 रन बनाने होंगे. ऐसे में आज चौथे दिन अब कुछ ही देर में शुरू होगा। आज चौथे दिन का खेल सुबह 9:30 भारतीय समय पर शुरू होगा. टीम इंडिया और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स-18 और कलर्स कॉम्प्लेक्स चैनल्स पर उपलब्ध होगा. वहीं चौथे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर देख सकेंगे.
देखें ट्वीट:
Will #TeamIndia seal a series win at Ranchi today? 👀
Don't miss the 4th #INDvENG Test, LIVE from 8:45 AM on #JioCinema, #Sports18 & #ColorsCineplex. 👈#JioCinemaSports #BazBowled #IDFCFirstBankTestSeries pic.twitter.com/FBUIRL7xjH
— JioCinema (@JioCinema) February 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2024 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

