IND vs ENG 3rd Test Day 3 Stumps: तीसरे दिन का खेल हुआ समाप्त, टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर बनाए 196 रन; शुभमन गिल और कुलदीप यादव ने पारी को संभाला
इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 130.5 ओवर में 445 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 131 रनों की उम्दा पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके.
IND vs ENG 3rd Test Day 3: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया हैं. तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक टीम इंडिया ने 51 ओवर में दो विकेट खोकर 196 रन बना लिए हैं. शुभमन गिल 65 रन और कुलदीप यादव 3 रन बनाकर खेल रहे हैं. यशस्वी जयसवाल 104 रन बनाकर रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए. टीम इंडिया ने 322 रनों की शानदार बढ़त भी बना ली हैं. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 130.5 ओवर में 445 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 131 रनों की उम्दा पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 71.1 ओवरों में महज 319 रन बनाकर सिमट गई हैं. टीम इंडिया ने 126 रनों की बढ़त बनाई हैं. इंग्लैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने सबसे ज्यादा 153 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए.
End of a magnificent day with the bat & ball! 🙌#TeamIndia reach 196/2, with a lead of 322 runs
Scorecard ▶️ https://t.co/FM0hVG5X8M#INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/y30QqTGtk4
— BCCI (@BCCI) February 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2024 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

