IND vs BAN Test Series: लिटन दास से नोक-झोंक के बाद मोहम्मद सिराज ने किया बड़ा खुलासा, कहीं यह बात
टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. पहले टेस्ट का आज दूसरा दिन था. मैच के दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास के बीच इशारों ही इशारों में कहा-सुनी हुई. पहले लिटन दास ने कुछ हरकत की और उसके बाद अगली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज ने लिटन दास को क्लीन बोल्ड कर दिया.
टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. पहले टेस्ट का आज दूसरा दिन था. मैच के दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास के बीच इशारों ही इशारों में कहा-सुनी हुई. पहले लिटन दास ने कुछ हरकत की और उसके बाद अगली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज ने लिटन दास को क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके बाद विराट कोहली ने भी लिटन दास को उन्हीं के भाषा जवाब दिया. ये इस मैच का पहला वाकया था, जब दोनों देशों के खिलाड़ी आमने सामने नजर आए. हालांकि अच्छा ये रहा कि मामला गंभीर नहीं हुआ और रफादफा हो गया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि मैंने लिटन दास को सिर्फ समझदारी से खेलने के लिए कहा क्योंकि यह टी20 मैच नहीं है.
Mohammad Siraj said, "I just told Liton Das to play sensibly, because it's not a T20 match".
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 15, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2022 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

