IND vs BAN, 3rd T20I Match 1st Inning Scorecard: हैदराबाद में संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव ने मचाया तांडव, तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने बनाया टी20 इंटरनेशनल का दूसरा सबसे बड़ा टोटल, बांग्लादेश को दिया 298 रनों का लक्ष्य; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 12 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 86 रनों से हराया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं.
Indian National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 3rd T20I Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 12 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 86 रनों से हराया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. आज के मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया क्लीन स्वीप करना चाहेगी. India vs Bangladesh 3rd T20I Match Live Score Update: टीम इंडिया का तीसरा विकेट गिरा, सूर्यकुमार यादव 75 रन बनाकर आउट
इस बीच तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज अच्छा नहीं रहा और 23 रन के स्कोर पर टीम को पहला तगड़ा झटका लगा. इसके बाद संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को 196 रनों तक पहुंचाया.
यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड:
Rinku Singh ends with a 6 !! India finish at 297 !!
THE HIGHEST T20I SCORE BY A TEST PLAYIG NATION AND THE SECOND HIGHEST OVERALL !! 💥#SanjuSamson #HarshitRana #INDvBAN #AbhishekSharma #GautamGambhir #RinkuSingh #MSDhoni #SuryakumarYadav pic.twitter.com/xPfQZ8f4HR
— Cricketism (@MidnightMusinng) October 12, 2024
टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 297 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से ने सबसे ज्यादा संजू सैमसन 111 रनों की तूफानी पारी खेली. इस आतिशी पारी के दौरान संजू सैमसन ने 47 गेंदों पर 11 चौके और आठ छक्के जड़ें. संजू सैमसन के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 75 रन बनाए.
बांग्लादेश की टीम को अभिषेक शर्मा के रूप में तंज़ीम हसन साकिब ने पहली सफलता दिलाई.
बांग्लादेश की ओर से तंजीम हसन साकिब ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. तंजीम हसन साकिब के अलावा तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और महमुदुल्लाह ने एक-एक विकेट झटके. बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 298 रन बनाने हैं. इस मुकाबले को जीतकर बांग्लादेश की टीम क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2024 08:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

