IND vs AUS, WTC Final 2023: नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली ने दिए खास टिप्स; देखें वीडियो
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सात जून से खेला जाना है. इस बड़े मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच गए हैं. लंदन में टीम इंडिया 7 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी. टीम इंडिया ने इंग्लैंड में प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. यशस्वी जायसवाल को स्क्वाड में स्टैंडबाय प्लेयर के तौर पर शामिल किया गया है.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सात जून से खेला जाना है. इस बड़े मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच गए हैं. लंदन में टीम इंडिया 7 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी. टीम इंडिया ने इंग्लैंड में प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. यशस्वी जायसवाल को स्क्वाड में स्टैंडबाय प्लेयर के तौर पर शामिल किया गया है. इसी बीच यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया के साथ अपने पहले प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया जिसका वीडियो आईसीसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में यशस्वी जायसवाल नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए आर अश्विन और टीम के अन्य गेंदबाजों का सामना करते नजर आ रहे हैं. इसके कुछ समय बाद वीडियो में यशस्वी जायसवाल को विराट कोहली बल्लेबाजी के खास टिप्स देते नजर आए.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2023 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

