क्रिकेट

IND vs AUS, World Cup 2023 Final: वर्ल्ड कप का फाइनल देखने जा सकते हैं मुकेश अंबानी समेत 8 राज्यों के CM, रिजर्व बैंक के गवर्नर को भी न्योता

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है. मैच के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के परिवार के मैच में उपस्थित रहने की संभावना है.

IND vs AUS, World Cup 2023 Final: वर्ल्ड कप का फाइनल देखने जा सकते हैं मुकेश अंबानी समेत 8 राज्यों के CM, रिजर्व बैंक के गवर्नर को भी न्योता
(Photo : X)

अहमदाबाद: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच  आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का फाइनल मैच (IND vs AUS World Cup 2023 Final Match) (रविवार) 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है. मैच के दौरान  रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के परिवार के मैच में उपस्थित रहने की संभावना है. इसके अलावा आठ राज्यों के मुख्यमंत्री और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास भी इस भव्य कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.

इस महामुकाबले को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अहमदाबाद पहुंचेंगे. उनके साथ देश के गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे. बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और डिप्टी पीएम रिचर्ड मार्ल्स को भी न्योता भेजा गया है. हालांकि, अभी दोनों के कंफर्मेशन का इंतजार किया जा रहा है.

इस साल की शुरुआत में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट को देखने के लिए पीएम मोदी अहमदाबाद स्टेडियम पहुंचे थे. मैच में उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष भी शामिल हुए थे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2023 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).