क्रिकेट

IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score Updates: टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रनों से हराया

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 63.5 ओवर में महज 177 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा मार्नस लाबुशेन ने 49 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए.

IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score Updates: टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रनों से हराया
टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया. पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज आर अश्विन और रविंद्र जडेजा के फिरकी में फस गए और 32.3 ओवर में महज 91 रन बनाकर आलआउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा नाबाद 25 रन बनाए. दूसरी पारी में टीम इंडिया की ओर से आर अश्विन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 63.5 ओवर में महज 177 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा मार्नस लाबुशेन ने 49 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए. टीम इंडिया की पहली पारी 139.3 ओवर में 400 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया ने 223 रनों की बढ़त बना ली हैं. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 120 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से टॉड मर्फी ने सबसे ज्यादा 7 विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2023 02:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).