IND vs AFG: 'वास्तव में, यह बहुत ठंडा है', टीम इंडिया के खिलाडियों ने मोहाली की ठंड में की प्रैक्टिस, BCCI ने वीडियो किया शेयर
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी गुरुवार को मोहाली में होगा. यह दोनों टीमों के बीच पहली द्विपक्षीय सीरीज है. इस दौरान, भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी टी-20 सीरीज के शुरूआती मैच से पहले मोहाली में अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे है और ठंडे मौसम की बीच में प्रैक्टिस कर रहे हैं.
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी गुरुवार को मोहाली में होगा. यह दोनों टीमों के बीच पहली द्विपक्षीय सीरीज है. इस दौरान, भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी टी-20 सीरीज के शुरूआती मैच से पहले मोहाली में अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे है और ठंडे मौसम की बीच में प्रैक्टिस कर रहे हैं. इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें देखा जा सकता है की ब्लू इन ब्लू खिलाड़ियों ने आईएस बिंद्रा स्टेडियम में ठंड में प्रशिक्षण किया. यह भी पढ़ें: Dhoni Relationship Advice Funny Video: 'ये मत सोचन मेरी वाली अलग है', एमएस धोनी ने बैचलर्स को दी सलाह, वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में शुभमन गिल कहते है, "इतनी ठंड नहीं है, हुह? गिल ने कहा, "वास्तव में, यह बहुत ठंडा है. मुझे लगता है कि यह लगभग 7 डिग्री होगा. मैं बस अपने हाथ अपनी जेब में रखता हूं लेकिन मैं इसकी सलाह तब तक नहीं दूंगा जब तक आपकी जेब में हैंड वार्मर न हो." इसके अलावा अक्सर पटेल कहते हैं,"भाऊ देखना कितना डिग्री होगा". नीचे आप वीडियो देख सकतें हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2024 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

