क्रिकेट

IND Beat SA, World Cup 2023 Live Score Update: विराट कोहली को जन्मदिन पर टीम इंडिया ने दिया रिटर्न गिफ्ट, साउथ अफ्रीका को 243 रनों से दी करारी शिकस्त

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों पांच विकेट खोकर 326 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 101 रनों की शानदार पारी खेली.

IND Beat SA, World Cup 2023 Live Score Update: विराट कोहली को जन्मदिन पर टीम इंडिया ने दिया रिटर्न गिफ्ट, साउथ अफ्रीका को 243 रनों से दी करारी शिकस्त
टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 243 रन से हराकर अपने जीत का सिलसिला जारी रखा हैं. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों पांच विकेट खोकर 326 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 101 रनों की शानदार पारी खेली. साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को जानसन, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, कैगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 27.1 ओवर में महजर 83 रन बनाकर सिमट गई. साउथ अफ्रीका की तरफ से मार्को जानसन ने सबसे ज्यादा 14 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. टीम इंडिया का अगला मुकाबला 12 नवंबर को बेंगलुरु में नीदरलैंड के साथ खेला जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2023 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).