IND Beat AFG, World Cup 2023 Live Score Update: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से दी करारी शिकस्त, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी
इससे पहले अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 272 रन बनाए. अफगानिस्तान की तरफ से कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने सबसे ज्यादा 80 रनों की तूफानी पारी खेली.
आज टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 का नौवां रोमांचक मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराकर इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की हैं. इससे पहले अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 272 रन बनाए. अफगानिस्तान की तरफ से कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने सबसे ज्यादा 80 रनों की तूफानी पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 35 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल की ली. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 131 रनों की शानदार पारी खेली. अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. टीम इंडिया का अगला मुकाबला 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ अहमदाबाद में खेला जाएगा.
CWC2023. India Won by 8 Wicket(s) https://t.co/Oj9O7Gq852 #INDvAFG #CWC23
— BCCI (@BCCI) October 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2023 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

