ICC WTC Final 2023, IND vs AUS Day 4 Live Score Update: पैट कमिंस का विकेट गिरते ही ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी को किया घोषित, टीम इंडिया को मिला जीत के लिए 444 रन लक्ष्य
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा हैं. चौथे दिन का खेल जारी हैं. तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 44 ओवर में चार विकेट खोकर 123 रन बना लिए थे.
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा हैं. चौथे दिन का खेल जारी हैं. तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 44 ओवर में चार विकेट खोकर 123 रन बना लिए थे. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 121.3 ओवरों में 449 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 163 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. वहीं, पहली पारी में टीम इंडिया 69.4 ओवर में महज 296 रन बनाकर आलआउट हो गई. टीम इंडिया की तरफ से अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 89 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पैट कमिंस का विकेट गिरते ही एपीआई पारी को घोषित कर लिया हैं. अब टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 444 रनों की जरूरत हैं.
INDIA NEED 444 TO WIN WTC FINAL 2023. pic.twitter.com/dVQ0ZBSmaq
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2023 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

