क्रिकेट

ICC WTC Final 2023, IND vs AUS Day 3 Live Score Update: अजिंक्य रहाणे ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 5000 रन

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा हैं. तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया हैं. दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक टीम इंडिया ने 38 ओवर में पांच विकेट खोकर 151 रन बना लिए थे.

ICC WTC Final 2023, IND vs AUS Day 3 Live Score Update: अजिंक्य रहाणे ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 5000 रन
अजिंक्य रहाणे (Photo Credits: BCCI/Twitter)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा हैं. तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया हैं. दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक टीम इंडिया ने 38 ओवर में पांच विकेट खोकर 151 रन बना लिए थे. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर ने मिलकर पारी को संभाल लिया हैं. अजिंक्य रहाणे ने इस मैच में 69 रन बनाते ही अपने टेस्ट करियर में 5000 रन पूरे कर लिए हैं. रहाणे ऐसा करने वाले 13वें भारतीय खिलाड़ी हैं. रहाणे ने भारत के लिए 83 टेस्ट मैच और 141 पारियों में 5000* रन पूरे कर लिए हैं. इस दौरान उनका औसत 39.22 का रहा है.

5000 Test runs and going strong 💪💪

Keep going, @ajinkyarahane88 #TeamIndia pic.twitter.com/VixAtmYrRK

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2023 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).