क्रिकेट

ICC WTC Final 2023, IND vs AUS: कप्तान रोहित शर्मा ने हार की वजह बताई, कहा- हमने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला गया. फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को रनों से हराकर डब्लूटीसी के दूसरे सीजन के ख़िताब पर कब्ज़ा कर लिया हैं.

ICC WTC Final 2023, IND vs AUS: कप्तान रोहित शर्मा ने हार की वजह बताई, कहा- हमने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
रोहित शर्मा ( Photo Credit: Twitter)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला गया. फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को रनों से हराकर डब्लूटीसी के दूसरे सीजन के ख़िताब पर कब्ज़ा कर लिया हैं. मुकाबले के पांचवे दिन टीम इंडिया बचे हुए 280 रन का पीछा करने उतरी लेकिन टीम महज 63.3 ओवर में 234 रन बनाकर सिमट गई. इस बीच डब्लूटीसी के फाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने हार की असली वजह बताई. रोहित शर्मा ने कहा कि हमने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की, हमने लक्ष्य तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन कुछ ढीले शॉट थे. मैं चाहता हूं कि 2 साल की कड़ी मेहनत के बाद फाइनल में 3 मैच हों लेकिन हमें बाकि की तरफ भी देखने की जरूरत है, अगर अगले चक्र में फाइनल के लिए 3 टेस्ट होते हैं तो यह बढ़िया होगा. डोमेस्टिक में कई खिलाड़ी अच्छा किए हैं, यह खिलाड़ियों को जानने के बारे में है और यह हमारा फोकस होगा. चैंपियनशिप जीतना सीरीज जीतने से ज्यादा महत्वपूर्ण है, मैं निराश हूं .

Rohit in the press conference after the loss in the WTC final.

"We didn't bat well in the first innings, we tried to reach the target but there were loose shots". pic.twitter.com/4Q2zYBHOS6

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2023 06:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).