क्रिकेट

ICC Women's T20 World Cup 2023: मेग लेनिंग ने रचा इतिहास, इस मामले में एमएस धोनी और रिकी पोंटिंग को छोड़ा पीछे

साउथ अफ्रीका में खेले गए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम ने मेजबान टीम साउथ अफ्रीका को 19 रनों से मात देने के साथ इस ट्रॉफी पर छठी बार कब्जा जमाने में कामयाबी हासिल की.

ICC Women's T20 World Cup 2023: मेग लेनिंग ने रचा इतिहास, इस मामले में एमएस धोनी और रिकी पोंटिंग को छोड़ा पीछे
मेग लैनिंग ( Photo Credit: Twitter)

साउथ अफ्रीका में खेले गए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम ने मेजबान टीम साउथ अफ्रीका को 19 रनों से मात देने के साथ इस ट्रॉफी पर छठी बार कब्जा जमाने में कामयाबी हासिल की. इसी के साथ कंगारू महिला टीम की कप्तान मेग लेनिंग ने भी अब सर्वाधिक बार बतौर कप्तान आईसीसी ट्रॉफी जीतने के मामले में पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान रिकी पोटिंग और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ अब मेग लेनिंग 5 बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली पहली कप्तान बन गई हैं. मेग लेनिंग से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोटिंग ने बतौर कप्तान 4 बार आईसीसी ट्रॉफी को जीता था. वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी बतौर कप्तान 3 बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाब हुए हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2023 11:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).