Superman Hrithik Shokeen! ऋतिक शौकीन ने उड़ते हुए पकड़ा शानदार कैच, दिल्ली प्रीमियर लीग में किया कमाल, देखें वीडियो
18 अगस्त(रविवार) को दिल्ली प्रीमियर लीग के तीसरे मैच में वेस्ट दिल्ली लायंस के कप्तान ऋतिक शौकीन ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बल्लेबाज वैभव रावल को आउट करने के लिए एक शानदार कैच पकड़ा
DPL T20 2024: 18 अगस्त(रविवार) को दिल्ली प्रीमियर लीग के तीसरे मैच में वेस्ट दिल्ली लायंस के कप्तान ऋतिक शौकीन ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बल्लेबाज वैभव रावल को आउट करने के लिए एक शानदार कैच पकड़ा. यह टूर्नामेंट अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. 16वें ओवर की चौथी गेंद पर हुआ. वेस्ट दिल्ली के तेज गेंदबाज रोहित यादव ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल-लेंथ गेंद फेंकी. बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव रावल ने जगह बनाते हुए गेंद को मिड-ऑफ क्षेत्र की ओर मारा. ऋतिक शौकीन ने अपने दाएं हाथ की ओर जम्प करते शानदार कैच लपका. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
वीडियो देखें:
Captain Hrithik Shokeen with a blinder at mid-off to dismiss in-form Vaibhav Rawal 🫡🔥#AdaniDelhiPremierLeagueT20 #AdaniDPLT20 #DilliKiDahaad pic.twitter.com/HiumhKVqbg
— Delhi Premier League T20 (@DelhiPLT20) August 18, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2024 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

