हिमाचल प्रदेश में कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में Yuvraj Singh आए आगे, इन 2 कस्बों के लिए भेजे Covid-19 बेड और मेडिकल उपकरण
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह पिछले कुछ समय से लगातार कोरोना पीड़ित मरीजों की मदद कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी फाउंडेशन यूवीकैन की मदद से कोरोना पीड़ित मरीजों को 1,000 बिस्तर लगवाने का ऐलान किया था.
नई दिल्ली, 12 जून: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) पिछले कुछ समय से लगातार कोरोना पीड़ित मरीजों की मदद कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी फाउंडेशन यूवीकैन (YouWeCan) की मदद से कोरोना पीड़ित मरीजों को 1,000 बिस्तर लगवाने का ऐलान किया था. अब उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया है कि कोविड के मुश्किल हालातों में बेड और मेडिकल उपकरण ट्रक्स में लोड कर दिए गए, जो दिल्ली से निकलकर हिमाचल प्रदेश के थेओग और रोहरू में कल शाम को पहुंच गए. उन्होंने आगे लिखा, भारत का हेल्थकेयर सुधारने के लिए हमारे साथ जुड़े और हमें सपोर्ट करें.
Trucks with COVID critical care beds and medical equipment left from Delhi for Theog and Rohru in Himachal Pradesh last evening. Support our exciting journey to change healthcare for India! 🇮🇳
#Mission1000Beds @YOUWECAN @OneDigitalEnt pic.twitter.com/nXTLQhekKC
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) June 11, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2021 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

