Harsha Bhogle's Befitting Reply To Cheap Pakistani: हर्षा भोगले ने पाकिस्तानी फैन की ऐसे बंद की बोलती, सोशल मीडिया पर लताड़ा
हर्षा भोगले की गिनती आज दुनिया के शानदार क्रिकेट कॉमेंटेटर्स में होती है. कॉमेंट्री की दुनिया में हर्षा भोगले की एक अलग ही पहचान है. खेल की अपनी गहरी समझ और अलग अंदाज की वजह से वो अपनी कॉमेंट्री को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं. इस बीच हर्षा भोगले के एक ट्वीट ने भारतीय फैंस का दिल जीत लिया हैं.
हर्षा भोगले की गिनती आज दुनिया के शानदार क्रिकेट कॉमेंटेटर्स में होती है. कॉमेंट्री की दुनिया में हर्षा भोगले की एक अलग ही पहचान है. खेल की अपनी गहरी समझ और अलग अंदाज की वजह से वो अपनी कॉमेंट्री को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं. इस बीच हर्षा भोगले के एक ट्वीट ने भारतीय फैंस का दिल जीत लिया हैं. हर्षा भोगले ने एक पाकिस्तानी फैन को ट्वीटर पर जमकर लताड़ा हैं. दरअसल, पाकिस्तानी फैन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें भारतीय बल्लेबाजों का विकेट गिर रहा हैं. पाकिस्तानी फैन ने लिखा कि यदि आपका दिन खराब चल रहा है, तो ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारतीय टीम के अपमान का आनंद लें. इसपर हर्षा भोगले ने रिप्लाई देते हुए लिखा कि मुझे खुशी है फारूक कि आपने इसे बाहर रखा क्योंकि ये टेस्ट इतिहास में सबसे महान प्रदर्शनों में से एक था. यह एक केस स्टडी है कि कैसे आप महान साहस, उत्कृष्ट नेतृत्व और आत्म-विश्वास के माध्यम से प्रतिकूल परिस्थितियों को मैच जीतने वाले प्रदर्शन में बदलते हैं. जब आपके पास वह गौरव होता है, तो आपको नई ऊंचाइयां मिलती हैं. जब आप किसी और की दुःख में खुशी तलाशते हैं, तो आप छोटे और क्षुद्र बने रहते हैं. इसलिए बड़ा सोचो, उच्च श्रेणी का सोचो, हो सकता है तुम्हें एक अद्भुत दुनिया मिल जाए.
In case you're having a bad day, enjoy this India team humiliation by Australia.#PAKvsAUS ll #INDvSA ll #PSL2024 pic.twitter.com/MzWJdk7dDq
— Farooq Khan (@farooq_49) December 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2023 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

