क्रिकेट

GT Beat MI, IPL 2024 5th Match Live Score Update: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 रनों से हराया, गेंदबाजों ने दिलाई रोमांचक जीत

इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 168 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए.

GT Beat MI, IPL 2024 5th Match Live Score Update: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 रनों से हराया, गेंदबाजों ने दिलाई रोमांचक जीत
गुजरात टाइटंस (Photo Credits: Twitter)

आज भी आईपीएल में डबल हेडर मुकाबला हुआ. आईपीएल 2024 का पांचवां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 रनों से हरा दिया हैं. इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने टूर्नामेंट का आगाज किया हैं. इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 168 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर महज 162 रन ही बना सकीं. मुंबई इंडियंस की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 46 रनों की पारी खेली. गुजरात टाइटंस की ओर से उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, अजमतुल्लाह उमरजई और मोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2024 11:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).