GT Beat CSK, IPL 2024 59th Match Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 196 रनों से हराया, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 231 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 104 रनों की शानदार पारी खेली.
GT Beat CSK, IPL 2024 59th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 59वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुजरात के होमग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रनों से हरा दिया हैं. इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई हैं. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 231 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 104 रनों की शानदार पारी खेली. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से तुषार देशपांडे ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 196 रन ही बना सकीं. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से डेरिल मिशेल ने सबसे ज्यादा 63 रनों की पारी खेली. गुजरात टाइटंस की ओर से मोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.
Match 59. Gujarat Titans Won by 35 Run(s) https://t.co/PBZfdYt4lR #TATAIPL #IPL2024 #GTvCSK
— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 11:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

