क्रिकेट

Gautam Gambhir Takes Indirect Dig At Rajat Sharma: गौतम गंभीर ने पत्रकार रजत शर्मा पर किया कटाक्ष, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

क्रिकेट के मैदान से शुरू हुआ आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और लखनऊ टीम के मेंटोर गौतम गंभीर का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस मामले को लेकर लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के मेंटोर गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर पत्रकार रजत शर्मा पर कटाक्ष किया है.

Gautam Gambhir Takes Indirect Dig At Rajat Sharma: गौतम गंभीर ने पत्रकार रजत शर्मा पर किया कटाक्ष, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
गौतम गंभीर और रजत शर्मा (Photo Credits: Twitter)

क्रिकेट के मैदान से शुरू हुआ आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और लखनऊ टीम के मेंटोर गौतम गंभीर का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस मामले को लेकर लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के मेंटोर गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर पत्रकार रजत शर्मा पर कटाक्ष किया है. दरअसल, गौतम गंभीर और विराट कोहली के विवाद के बाद पत्रकार रजत शर्मा ने एक खबर चलाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. माना जा रहा है कि यह खबर गौतम गंभीर के खिलाफ एक पक्षीय चलाई गई थी और इसको लेकर गौतम गंभीर काफी नाराज है. इसके बाद गौतम गंभीर ने आज एक ट्वीट किया है, जो अब आग की तरह वायरल हो रहा है. गौतम गंभीर ने अपने टि्वटर अकाउंट से पत्रकार रजत शर्मा को जवाब दिया हैं.

Man who ran away from Delhi Cricket citing “pressure” seems over eager to sell paid PR as concern for cricket! यही कलयुग़ है जहां ‘भगोड़े’ अपनी ‘अदालत’ चलाते हैं।

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2023 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).